Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई।


ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जा तारिक बेग

आज भारतीय जनता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई।पार्टी लालगंज के रेतवां चंद्रभानपुर में बूथ संख्या 264 पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, संचालन मंडल महामंत्री संतोष तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की अन्तोदय सोच डबल इंजंन सरकार के नेतृत्व में आज साकार हो रही है।

आज एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है उपाध्याय जी अंतिम पक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए सदैव कृत संकल्पित थे। इस अवसर पर चंद्रभूषण तिवारी, राम दरस, राम भूषण, शैलेश पाठक, अभिषेक, सत्यम, अजीत, पीयूष ,सौरभ, अनिल चौहान, हर्ष, सौरभ, प्रसून, आशीष तिवारी, गोलू, मेवा राजभर, मिश्री राजभर सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About News AapTak

Check Also

शनिवार को बाधित रहेगी लालगंज विद्युत उपकेंद्र की बिजली

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जा तारिक बेग लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर पंचायत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
error: Content is protected !!